टीके (वैक्सीन) नि:शुल्क तथा सुरक्षित होते हैं, और तब सबसे अच्छेसे काम करते हैं जब इन्हें
NSW इम्युनाइजेशन शेड्यूल के अनुसार लगाया जाता है। बच्चों को लगाए जाने वाले हर टीके का समय का चयन ध्यानपूर्वक किया जाता है ताकि बच्चे को कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा दी जाए।
टीकाकरण क्यों करवाएँ?
अपनी संतान का टीकाकरण करवाने से:
- उन्हें गंभीर रोगों से सुरक्षा मिलती है।
- आपके समुदाय की भी सुरक्षा होती है।
- नुकसानदायक रोगों का नियंत्रण करने में सहायता मिलती है।
- चाइल्डकेयर और स्कूल नामांकन के लिए ऐसा करना आवश्यक है।
- पारिवारिक सहायता भुगतानों के लिए पात्रता को सुनिश्चित करता है।
टीकाकरण कब करवाएँ?
आपकी संतान के निम्नलिखित आयु के होने पर उसे टीका लगाया जाना चाहिए:
- जन्म के समय
- 6 सप्ताह पर
- 4 महीने पर
- 6 महीने पर
- 12 महीने पर
- 18 महीने पर
- 4 साल पर।
यह पता लगाने के लिए कि आपकी संतान को अगला टीका कब देय है, NSW इम्युनाइजेशन शेड्यूल देखें। नीचे QR कोड स्कैन करें या इस वेबसाइट पर जाएँ
health.nsw.gov.au/vaccinate
क्या आपको पता था?
NSW में 94% से अधिक बच्चे पूरी तरह टीकाकृ त हैं!
विलंब न करें!
भले ही आपकी संतान का नाक बह रहा हो या उसे हल्का ज़ुकाम हो, टीकाकरण सामान्यत: किया जा सकता है। अपनी संतान को उसके शेड्यूल पर बनाए रखने के लिए अपने डॉक्टर या नर्ससे बात करें।
टीकाकरण के पश्चात
टीके सुरक्षित होते हैं, परन्तु कभी-कभी सुई लगाए जाने के स्थान पर सूजन या लालिमा हो सकती है। यदि आप चिंतित हैं, तो कृ पया अपने डॉक्टर या नर्ससे बात करें।
बच्चों के लिए इन्फ्लूएंजा (फ्लू) टीका
फ्लू टीका 6 महीने से लेकर 5 साल से कम आयु वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क है। यह गंभीर फ्लूसे सुरक्षा देता है और इसे सालाना तौर पर लगवाए जाने की आवश्यकता होती है। अपने डॉक्टर और नर्ससे फ्लू टीके के बारे में पूछें।
एक ही समय में एक से अधिक टीके लगवाना
बच्चे एक ही समय पर सुरक्षित रूप से एक से अधिक टीके लगवा सकते हैं, जिनसे उन्हें अतिरिक्त अपॉइंटमेंट्स के बिना सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। अपने डॉक्टर या नर्ससे बात करके यह पता लगाएँ कि कौन से टीके एक साथ लगवाए जा सकते हैं।
इम्युनाइजेशन रिकॉर्ड्स बनाए रखें
आपको चाइल्डकेयर, प्रीस्कूल, और स्कूल नामांकन के लिए इन इम्युनाइजेशन रिकॉर्ड्स की आवश्यकता होगी। आप किसी भी समय अपनी संतान के रिकॉर्ड्स तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं:
टीकाकरण कहाँ करवाएँ?
टीके निम्नलिखित से उपलब्ध हैं:
- जीपी
- एबोरिजनल मेडिकल सेवाएँ
- कुछ स्थानीय काउंसिल
- कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
क्या आपको किसी सेवा का पता लगाने में सहायता की आवश्यकता है? अपने स्थानीय Public Health Unit (सरकारी स्वास्थ्य ईकाई) को 1300 066 055 पर कॉल करें।